कैंपस... लनामिवि के चयनित खिलाडि़यों का सामूहिक अभ्यास शुरू

कैंपस… लनामिवि के चयनित खिलाडि़यों का सामूहिक अभ्यास शुरूदरभंगा. पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी के लिए लनामिवि द्वारा चयनित खिलाडि़यों का अभ्यास बुधवार से नागेंद्र झा स्टेडियम में प्रशिक्षक की देखरेख में शुरू कर दिया. उक्त फुटबॉल की टीम 11 अक्टूबर को काशी विद्यापीठ वाराणसी रवाना होगी. जहां पहला मुकाबला 13 अक्टूबर को कल्याणी विवि पश्चिम […]

कैंपस… लनामिवि के चयनित खिलाडि़यों का सामूहिक अभ्यास शुरूदरभंगा. पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी के लिए लनामिवि द्वारा चयनित खिलाडि़यों का अभ्यास बुधवार से नागेंद्र झा स्टेडियम में प्रशिक्षक की देखरेख में शुरू कर दिया. उक्त फुटबॉल की टीम 11 अक्टूबर को काशी विद्यापीठ वाराणसी रवाना होगी. जहां पहला मुकाबला 13 अक्टूबर को कल्याणी विवि पश्चिम बंगाल से होगा. पूर्वी क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयनित खिलाडि़यों में विवि के पीजी विभागों के आलोक टिर्की, राहुल कुमार, बैद्यनाथ कुमार राम, एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी के विश्वजीत कुमार भारती, कौशिक कुमार, एलएनजे कॉलेज झंझारपुर के अभिषेक कुमार सिंह, डीबी कॉलेज जयनगर के गौरव कुमार, एमएलएसएम कॉलेज के अजय कुमार राम, अभिषेक कुमार झा, तरूण कुमार, प्रवीण कुमार, एसबीएसएस बेगूसराय के मो सरफराज, एपीएसएम कॉलेज के राजू पासवान, मो इकबाल, एमकेएस कॉलेज चंदौना के मो आबिद अलीम, यूआर कॉलेज रोसड़ा के सुजीत कुमार शामिल हैं. वहीं आरके कॉलेज मधुबनी के मोती कुमार, आरबीजे कॉलेज के सूरज कुमार को भी सूची में शामिल किया गया है. जबकि सुरक्षित खिलाडि़यों की सूची में आरबीजे कॉलेज के प्रेम किशोर सागर, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के राजू कुमार, जीडी कॉलेज बेगूसराय के बिरजू कुमार एवं सुमित कुमार, यूआर कॉलेज रोसड़ा के पंकज कुमार, आरबीजे के यशवंत राज शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >