पदस्थापन के इंतजार में 400 शिक्षक

मामला मध्य विद्यालयों में एचएम पद पर प्रोन्नति का गत वर्ष फरवरी में ही दिया गया प्रोन्नति एचएम के पदस्थापना नहीं होने से गुणवत्ता शिक्षा प्रभावित आरटीआइ से हुआ खुलासा कोर्ट जाने की तैयारी में हैं शिक्षक दरभंगा : सरकार एक ओर जहां शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन चाहती है. मामला कोर्ट […]

मामला मध्य विद्यालयों में एचएम पद पर प्रोन्नति का

गत वर्ष फरवरी में ही दिया गया प्रोन्नति
एचएम के पदस्थापना नहीं होने से गुणवत्ता शिक्षा प्रभावित
आरटीआइ से हुआ खुलासा
कोर्ट जाने की तैयारी में हैं शिक्षक
दरभंगा : सरकार एक ओर जहां शिक्षा व शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन चाहती है. मामला कोर्ट तक नहीं पहुंचे, सख्त आदेश दे रखा है.
वहीं दूसरी ओर विभागीय शिथिलता के कारण मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नत 400 शिक्षकों का एक साल से विद्यालयों में पदस्थापन नहीं हो सका है. गत वर्ष फरवरी माह में ही प्रोन्नति समिति ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इन शिक्षकों को एचएम पद पर प्रोन्नति का निर्णय लिया,
किंतु एक वर्ष बीत चुके हैं लेकिन प्रोन्नत इन शिक्षकों का विद्यालय में पदस्थापन नहीं हो सका.
हो रहा आर्थिक नुकसान
दूसरी ओर शिक्षकों को पदस्थापन नहीं होने से उन्हें एचएम पद का वेतनमान नहीं मिलने से सांतवें वेतन आयोग के अनुसंशा का लाभ नहीं मिल पायेगा. जिसका बड़ा आर्थिक नुकसान शिक्षकों को झेलना पड़ेगा.
बताते चलें कि नये प्रोन्नति नियमावली के तहत करीब एक हजार शिक्षकों को वर्ष 2012 के 27 दिसंबर को स्नातक वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी थी.
इसी नियमावली के तहत इस वेतनमान वाले स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों को दिसंबर 2013 में एचएम पद पर प्रोन्नति देना था.
इसके लिए आवेदन लिया गया तथा काउंसेलिंग कराते हुए सूची को अंतिम रुप दिया गया तथा गत वर्ष फरवरी में प्रोन्नति देने का भी निर्णय लिया किंतु उसी समिति में पदस्थापन भी होना था.
लेकिन ऐसा नहीं किया गया. जिसका परिणाम है कि आजतक इन शिक्षकों का पदस्थापन नहीं हो सका. जिस कारण इन शिक्षकों को इस पद का लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं दूसरी ओर इतने विद्यालयों में पूर्णकालिक एचएम के पदस्थापन नहीं होने से गुणवत्ता शिक्षा प्रभावित
हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >