चार में से दो आरोपित धराये
अंधराठाढ़ी : थाना क्षेत्र के धकजरी रेलवे गुमटी के निकट शनिवार की देर रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.
स्थानीय पुलिस ने बयान दर्ज करवाने के लिए पीड़िता को महिला थाना मधुबनी भेज दिया है. इस संबंध में महिला थाना में कांड संख्या 78/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
घटना के महज सात घंटे के अंदर लगातार प्रयास कर पुलिस ने आरोपित जिबेंद्र चौधरी एवं राजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित महिला की शिनाख्त पर तत्काल ही थाना पुलिस ने गौड़ गांव निवासी जिबेंद्र चौधरी के घर छापामारी की, वहां आरोपित फरार मिला था, लेकिन उसके घर से पुलिस ने कीचड़ से सना उसका कपड़ा जब्त किया था. गुमटी चौक पर आरोपित का मांसाहारी होटल है.
दो आरोपित समाचार प्रेषण तक फरार थे.
जानकारी के मुताबकि, महिला बाबूबरही थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह शनिवार की रात तीन बजे सकरी जाने के लिए वाचस्पति रेलवे स्टेशन आ रही थी. महिला को अकेली देख चार आरोपित मनचला युवकों ने उसका पीछा किया. गुमटी चौक और स्टेशन के बीच सुनसान जगह पर उन लोगों ने पीड़िता को पकड़कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया.
पीड़िता के मुताबिक वह सकरी से केला खरीद कर लाती है और उसे स्थानीय बाजार में बेचकर अपना परिवार चलाती है.
