ऑक्सीजन बंद होने से चार मरीजों ने दम तोड़ा

प्रतिनिधि : दरभंगा दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में शुक्रवार को ऑक्सीजन की सप्लाइ बंद होने से मेडिसिन वार्ड के आइसीयू में भरती चार मरीजों की मौत हो गयी. इनमें तीन की मौत आधे घंटे के भीतर हुई. घटना के बाद डीएमसीएच में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच प्रशासन […]

प्रतिनिधि : दरभंगा दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में शुक्रवार को ऑक्सीजन की सप्लाइ बंद होने से मेडिसिन वार्ड के आइसीयू में भरती चार मरीजों की मौत हो गयी.

इनमें तीन की मौत आधे घंटे के भीतर हुई. घटना के बाद डीएमसीएच में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच प्रशासन ने एक वार्ड अटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया.

दूसरे का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है. घटना के बाद डीएमसीएच की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं.

मरनेवालों में पंडासराय मोहल्ला निवासी भोला साह (72), कंसी गांव के उमेश महतो की पत्नी रानी देवी (45), मुजफ्फरपुर जिले के राघोपुर गांव के छतरी सहनी की पत्नी चम्पा देवी (65) और मधुबनी जिले के मधवापुर गांव निवासी मो अब्दुल्ला की पत्नी शबनम खातून शामिल हैं. इनमें भोला साह की मौत सुबह 6:20 में हुई,

जबकि रानी देवी की नौ बजे, चंपा देवी की 9:15 और शबनम खातून की मौत सुबह 9:30 बजे हुई. भोला साह को लीवर में गंभीर रोग की शिकायत थी. रानी देवी को सेप्टेसिमीया व पेन एबडोबन था. चंपा देवी को क्रोनिक दमा और शबनम खातून को कार्डियोरेसपेरेटरी रोग की शिकायत थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >