पैसा गिनने का झांसा दे ले भागा " 20 हजार

दरभंगा : बैंक से पैसा निकालते ही एक ठग द्वारा बीस हजार रुपया लेकर गायब होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. घटना लहेरियासराय स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा की है. मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एपीएम थाना क्षेत्र के बसहा निवासी स्व बिलट […]

दरभंगा : बैंक से पैसा निकालते ही एक ठग द्वारा बीस हजार रुपया लेकर गायब होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. घटना लहेरियासराय स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा की है.
मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एपीएम थाना क्षेत्र के बसहा निवासी स्व बिलट साह के पुत्र कपिलेश्वर साह ने दोपहर के एक बजे बैंक से 25 हजार रुपया निकाला. शिक्षित नहीं होने के कारण वे पैसा गिनने में असमर्थ थे.
उनका कहना था कि बगल में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि बैंक से पैसा कम देता है, लाओ मैं देख देता हूं. कपिलेश्वर ने उसे पैसा दे दिया. उसने पैसा लेने के बाद गिनते हुए पांच हजार वापस कर बीस हजार लेकर फरार हो गया. इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >