प्रेमिका व पिता को मारी गोली

दानापुर के कथित प्रेमी ने दरभंगा में की वारदात दरभंगा : दरभंगा में कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका व उसके पिता को गोली मार दी. इसमें उसके एक साथी ने भी मदद की. भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पीट कर अधमरा कर दिया. दोनों के पास से दो […]

दानापुर के कथित प्रेमी ने दरभंगा में की वारदात
दरभंगा : दरभंगा में कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका व उसके पिता को गोली मार दी. इसमें उसके एक साथी ने भी मदद की. भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पीट कर अधमरा कर दिया.
दोनों के पास से दो पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुई है. इधर, गोली लगने से प्रेमिका व उसके पिता जख्मी हो गये. घटना सोमवार की सुबह आठ बजे के आसपास हुई. इसे प्रेमिका के घर से चंद कदमों की दूरी पर कादिराबाद बस स्टैंड के समीप अंजाम दिया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां प्रेमिका व प्रेमी की हालत नाजुक बतायी गयी है.
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड के पास नीम पोखर में जूली (काल्पनिक नाम) रहती है. वो सोमवार की सुबह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कही जा रही थी. दोनों कादिराबाद बस स्टैंड के पास पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसमें जुली के पिता के बायें हाथ व शरीर के बायें भाग में गोली लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >