कमतौल में खिरोई नदी से अधेड़ का शव बरामद

कमतौल : अधवारा समूह की खिरोई नदी से कनौर गांव के समीप शनिवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ. शव नदी में मछली मारने के लिए लगाये गये जाल में फंसा था. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गये. मृतक की पहचान राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला गांव निवासी […]

कमतौल : अधवारा समूह की खिरोई नदी से कनौर गांव के समीप शनिवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ. शव नदी में मछली मारने के लिए लगाये गये जाल में फंसा था.

शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गये. मृतक की पहचान राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला गांव निवासी मैनेजर महतो के 45 वर्षीय पुत्र हरेकृष्ण महतो के रूप में हुई. बताया जाता है की वह 21 अगस्त की शाम भैंस चराने नदी किनारे गया था. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर खोज की जा रही थी.

इस बीच शनिवार को अहले सुबह नदी में शव मिलने की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान की. मुखिया रामदुलारी देवी ने बताया की पुलिस को सूचना देकर शव का दाह- संस्कार किया गया है. परजिनों को कबीर अंत्येष्टि की राशि दी गयी है.पानी बहाने पर मारपीट

हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में शनिवार को वर्षा का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि महफुज आलम के आवेदन पर मो़ जुनैद सहित चार लोगों को नामजद किया गया है़ वहीं मो़ समीद के आवेदन पर सद्दाम हुसैन सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >