1422 वकीलों ने डाले वोट

दरभंगा : दरभंगा बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. 18 पदों के लिए 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं. इन सभी का भाग्य शाम में बक्से में सील हो गया. रविवार की सुबह मतगणना के बाद भाग्य का फैसला होगा. इसमें 1525 वोटरों में 1422 मतदताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग […]

दरभंगा : दरभंगा बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. 18 पदों के लिए 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं. इन सभी का भाग्य शाम में बक्से में सील हो गया.

रविवार की सुबह मतगणना के बाद भाग्य का फैसला होगा. इसमें 1525 वोटरों में 1422 मतदताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर वोटिंग शुरू हुई. आरंभ में मौसम खराब होने के कारण मतदाताओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखी, लेकिन जैसे-जैसे मौसम ठीक हुए कतार लंबी होती चली गयी. 1525 मतदताओं के लिए चार केंद्र बनाये गये थे.

सभी केंद्र पर तीन-तीन अधिवक्ताओं को पीठासीन पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल के दो दर्जन जवानों को न्यायालय परिसर में तैनात किया गया था. निर्वाची पदाधिकारी अब्दुल मालिक खां, सदस्य सियाराम चौधरी, जितेंद्र नारायण झा व जीव नारायण झा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचनएसोसिएशन के 25 पदों के लिए चुनाव होना था.

इसमें 18 पदों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में थे. 7 पदों पर कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं थे. इन पदों के लिए एक-एम उम्मीदवार ही मैदान में थे. लिहाजा इन पदों के लिए वोटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी. ये सभी निर्वाचित हो गये. हालांकि इन सभी के नामों की भी घोषणा रविवार को मतगणना के बाद ही होगी. सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती

मतदान के बाद रविवार 23 अगस्त को मतगणना होनी है. श्री खां ने बताया कि सुबह आठ बजे से कांउटिंग शुरू होगी. इसके बाद ही परिणाम की घोषणा की जायेगी. इधर मतदान के बाद से ही पक्ष-विपक्ष के वोटों की समीक्षा में प्रत्याशी जुट गये. जगह-जगह समर्थकों के साथ ये सभी गोलबंद नजर आये. कुल मिलाकर सभी गिनती का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >