बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा अखाड़ा

साठी . महावीर झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य व जनप्रतिनिधि ने हिस्सा दिया. जिसमें मुख्य रूप से महावीर झंडा के दिन वर्षो से विवादित हैसवा परती पर चर्चा की गयी. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए […]

साठी . महावीर झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गयी. जिसमें अनुमंडल के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य व जनप्रतिनिधि ने हिस्सा दिया.

जिसमें मुख्य रूप से महावीर झंडा के दिन वर्षो से विवादित हैसवा परती पर चर्चा की गयी. बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि महावीरी अखाड़ा बिना लाइसेंस का नहीं निकलेगा, लाईसेंस में इस सदस्यीय कमेटी का गठन करना अनिवार्य है. जिसमें एक अध्यक्ष होगा. जिसकी सारी जवाबदेही होगी.

वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम ने भी जुलूस से संबंधित सतर्कता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर एलआरडीसी इस्तेयाक अंसारी, सीओ अवधेश प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार, दारोगा रामविनय कुमार, उमाशंकर राय, नंदकिशोर राय, जनप्रतिनिधि मुखिया राकेश मिश्र, गुलाब जाकिर, प्रमोद तिवारी, शौकत अली, सोनी कुमार दूबे, भनू मियां, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

सिकटा प्रतिनिधि के अनुसार . स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में दोनों गुटों के लोग महावीर झंडा को शांति पूर्ण मनाने को कहा गया. अपने-अपने क्षेत्र से निकलने वाले झुलस को देख रेख करेंगें.
मौके पर रामभारद्वाज सिंह, रमेश कुअंर, बुनीलाल प्रसाद, भरत प्रसाद, रूपम पटले, बृजकिशोर शर्मा, राजीव यादव, आलम अंसारी कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >