दरभंगा
स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालयों में शौचालय निर्माण में जिला ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है. जिला को सर्व शिक्षा अभियान एवं माध्यमिक शिक्षा अभियान के अलावा एनटीपीसी, महेंद्रा व एलआइसी से प्राप्त लक्ष्य 3307 शौचालय निर्माण को पूर्ण कर लिया गया है.
यह जिला के लिए अच्छा माना जा सकता है कि जिस योजना से बालिकाओं के नामांकन दर बढ़ाने में सहुलियत मिलती है, उस योजना में जिला एवं प्रख्ांड के अभियंताओं के अथक प्रयास से सफल बनाना संभव हो सका.
इसके निर्माण में जहां राज्य स्तर से कई अधिकारियों ने अनुश्रवण किया वहीं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के अधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं राज्य के कार्यपालक अभियंता तरुण कुमार निर्माण कार्य का लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. इसके अलावा एनटीपीसी के दल एवं वित्त विभाग के उप सचिव वंदना प्रियदर्शी ने भी मॉनिटरिंग किया.
प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रजनीकांत प्रवीण ने इसे सबों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया है. बताते चले कि जिला को शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए जिला को 3307 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था, जिसमें एसएसए एवं आरएमएसए से 1524, एनटीपीसी से 1764 तथा महेंद्रा एवं एलआइसी से 19 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था.
