दरभंगा. :दरभंगा बार एसोसिएशन के चुनाव को ले रह-रह कर उठ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ अधिवक्ताओं द्वारा कभी मतदाता सूची में गड़बड़ी तो कभी चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया जा रहा है. इस पर बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं.
सोमवार को दरभंगा बार एसोसिएशन चुनाव में बार काउंसिल के रिजोल्यूशन 75/15 एवं मोडेल रूल का उल्लंघन करने का तथाकथित रूप से आरोप लगाते हुए कतिपय अधिवक्ताओं ने पवन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में दरभंगा बार एसोसिएशन प्रांगण में धरना दिया.
धरना के माध्यम से अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दरभंगा बार एसोसिएशन चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी अब्दुल मालिक खां द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है. विरोध के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
अधिवक्ता श्री चौधरी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि 18 अगस्त तक मांग पर अमल नहीं किया गया तो एसोसिएशन परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शरू किया जायेगा. धरना में अधिवक्ता चंद्रधर मल्लिक, श्याम किशोर प्रधान, शिव नारायण ठाकुर आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर धरना के बाबत पूछे जाने पर एसोसिएशन के चुनाव पदाधिकारी अब्दुल मलिक खां ने बताया कि धरना आचार संहिता का उल्लंघन है. निर्वाचन कार्य बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है. कुछ लोग स्वार्थवश चुनाव कार्य को प्रभावित करना चाहते हैं.
शिवानी को हर्जाना
दरभंगा. डीएमसीएच के अधीक्षक डा. संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार को सफाई को लकर शिवानी इंटरप्राइजेज के भुगतान में से पांच हजार रुपये काटने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई उनकी सेवा में त्रुटि को लेकर काटी गयी है.
