दरभंगा सिटी :एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के द्वारा सोमवार को स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने एवं एक होटल संचालक को हिरासत में लिये जाने के विरोध में मंगलवार को स्टेशन रोड की सभी दुकानें बंद रही. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया. बिहार स्टेट वेंडर्स एसोसिएशन के संरक्षक आरके दत्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय थाना चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया. वहीं स्टेशन रोड में ही धरना पर बैठकर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की. प्रगतिशील लघु दुकानदार संघ के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह से ही स्टेशन रोड की सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही.
भड़के दुकानदार, करेंगे आंदोलन
दरभंगा सिटी :एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के द्वारा सोमवार को स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने एवं एक होटल संचालक को हिरासत में लिये जाने के विरोध में मंगलवार को स्टेशन रोड की सभी दुकानें बंद रही. दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध जताया. बिहार स्टेट वेंडर्स […]

रामबाबू बाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को पप्पू साह, बिरजू यादव, फुलो ठाकुर, दुखी साह, रविनाथ झा, धनु राम, संतोष कुमार साह, सुनीता देवी, पूजा देवी, लालो देवी, नीलम देवी, लक्ष्मीनियां देवी, मुकेश खर्गा, राजेश साह, मुदेश दास, हरिशंकर गुप्ता आदि ने संबोधित किया. बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल वरीय पदाधिकारियों से मिल कर दुकानदारों की समस्याओं को रखेंगे. साथ ही सिटी एसपी का पुतला दहन करने का भी निर्णय लिया गया. धरना स्थल पर हरि साह, मो अख्तर, रामचंद्र साह, पुट्टू मिश्र, मो लाल मौजूद थे.
प्रतिनिधि, दरभंगा
पैसे भूख जो न कराये. जब पैसे की चाह जुनून बन जाती है तो आंखों पर ऐसी गाढ़ी चादर पर जाती है कि रिश्ते-नाते की याद तक नहीं रहती. कुछ ऐसा ही नशा रोहित के दोस्तों की आंखों में छा गया, जिसमें उन दोनों ने पैसे के लिए दोस्ती की पीठ में छुरा भोंक कर इससे विश्वास व पवित्रता के प्रतीक रिश्ते को तार-तार कर दिया. कुछ ऐसा ही हुआ हायाघाट थाना क्षेत्र के धोबोपुर बनसार निवासी नथुनी सहनी के पुत्र रोहित की हत्याकांड में.
इस कांड के उद्भेदन को चुनौती के रूप में लेने वाले अनुसंधानक सह हायाघाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार को एसएसपी एके सत्यार्थी ने प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार का नकद पुरस्कार दिया. इस मामले में समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी सोनेलाल सहनी के पुत्र मुन्ना कुमार सहनी व इसी गांव के सुदीप सहनी के पुत्र कुंदन कुमार सहनी को तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया. दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
पिछले महीने ही जेल से निकाल मुन्ना
इस मामले में गिरफ्तार मुन्ना का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. हाल ही में गत जुलाई माह की 7 तारीख को वह हाईकोर्ट से बेल पर रिहा हुआ है. जेल से बाहर आते ही उसने इस संगीन वारदात को अंजाम दे दिया.
एक अगस्त को थाने में दर्ज कराया सनहा
इसके बाद रोहित के परिजनों से तीन लाख की फिरौती की मांग करने लगे. फिरौती की मांग होने से परिजन भयाक्रांत हो गये. किसी से इस बावत कुछ नहीं कहा. वे लोग अपने स्तर से रोहित की वापसी की कोशिश करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंतत: गत एक अगस्त को परिजनों ने थाने में लापता का सनहा दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी.