बेनीपट्टी : अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा मध्य विद्यालय में करंट सेछात्र ज्योति की मौत की जांच मंगलवार को बीडीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की. इस दौरान स्कूल के कागजात की जांच की गयी, जिसमें खुलासा हुआ कि स्कूल में प्रभारी समेत 11 शिक्षकों ने पिछले तीन से हाजिरी तक नहीं लगायी थी.
इसके बाद प्रभारी व पांच शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की है, लेकिन छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जांच के दौरान बीडीओ ने सभी शिक्षकों से हाजिरी नहीं बनाने की वजह पूछी, तो कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सका. इसी वजह से सभी को निलंबित करने का फैसला लिया गया. बीडीओ ने इस बात की पुष्टि की है.
