दरभंगा : शहर के सभी 3600 पोलों पर एलक्ष्डी लाइट लगाने की प्रक्रिया निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है. दिल्ली के बीइएसएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक उत्पल अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ 29 जुलाई की शाम दरभंगा पहुंचे. गुरुवार को नगर आयुक्त महेंद्र कुमार एवं निगम के अभियंताओं के साथ उनकी कई बिंदुओं पर वार्ता हुई.
इसके बाद इस योजना के लिए कांट्रेक्ट की प्रक्रिया शुरू की गयी. ज्ञात हो कि 8.50 करोड़ की लागत से पूरे शहर के 3600 पोलो ंपर एलक्ष्डी लाइट लगाना है. इसके साथ ही सात वर्षो तक इस लाइटों का मेंटेनेंस भी उक्त कंपनी को ही करना है. इस योजना पर होने वाले व्यय 8.50 करोड़ को सात किस्तों में सात वर्ष में निगम को भुगतान करना है. अब देखना यह है कि निगम प्रशासन के इस कवायद के बाद शहर रौशन रह पाता है या नहीं.
हाइमास्ट में भी लगेंगे एलक्ष्डी लाइट
शहर के विभिन्न भागों में अधिष्ठापित 16 हाइमास्ट लाइटों में हाइपावर के बल्वों को बदलकर उसमें एलक्ष्डी लाइट ही लगाये जायेंगे. इससे ऊर्जा बचत के साथ-साथ आगामी सात वर्षो तक इसके मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी इसी कंपनी को दी गयी है.
ज्ञात हो कि वर्तमान में औसतन 2.25 करोड़ का मासिक बिजली बिल नगर निगम भुगतान करता है. पूरे शहर में एलक्ष्डी लाइट के अधिष्ठापन के बाद विद्युत विपत्र की राशि घटकर 1 से 1.10 करोड़ तक आने की संभावना जतायी जा रही है. ऐसी स्थिति में इस महत्वपूर्ण योजना को शीघ्र संचालित करने को निगम सक्रिय है.
आठ सड़कों में लगे हैं 400 एलक्ष्डी
शहरी विकास योजना मद से दो माह पूर्व आठ सड़कों में करीब 400 पोलों पर एलक्ष्डी लाइट लगाये गये थे. इस तरह शहर में अधिष्ठापित कुल 4000 पोलों में से बचे 3600 पोलों पर शीघ्र ही एलक्ष्डी लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सूत्रों के अनुसार पूर्व में प्रधान मुख्य सड़क एवं मुख्य सड़क के किनारे लगे वैपर लाइटों को हटा लिया जायेगा.
