पुलिस ने बंद की रात्रि बस

दरभंगा : जिले की रात्रि बस सेवा अंधेरे में गुम हो गयी है. इसकी याद अब सिर्फ लोगों के जेहन में है. यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए शुरू की गयी बस सेवा ठप पड़ी हुई है. सुदूर प्रदेश से यात्र कर देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को सुबह होने का इंतजार में स्टेशन […]

दरभंगा : जिले की रात्रि बस सेवा अंधेरे में गुम हो गयी है. इसकी याद अब सिर्फ लोगों के जेहन में है. यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए शुरू की गयी बस सेवा ठप पड़ी हुई है. सुदूर प्रदेश से यात्र कर देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को सुबह होने का इंतजार में स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शरण लेने के लिए विवश है. ज्ञात हो कि जिले के तत्कालीन एसएसपी विकास वैभव ने ताम-झाम के साथ इसकी शुरुआत की थी. रात्रि में बाहर से पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षा के साथ गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए इसकी शुरुआत की गयी थी. तत्कालीन एसएसपी के इस सराहनीय कदम को लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की थी. लोगों में प्रसन्नता थी, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने इसे सही सोच बताया था.

निडर होकर जाते थे घर
जानकारी के अनुसार उनके जिला से तबादले के साथ ही यह सेवा ठप हो गयी. इसके बाद किसी भी वरीय पदाधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं गया. पिछले एसएसपी मनु महाराज ने रात्रि बस सेवा को बेहतर बताते हुए एक बार दुबारा इसकी शुरुआत की. लोगों की उम्मीद फिर परवान चढ़ने लगा. रात्रि में बसें दौड़ने लगी. लोग निडर होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जाने लगे. लोगों की बीच प्रसन्नता थी. इसी बीच लोगों की उम्मीद एक बार फिर टूट गयी. बस सेवा ठप हो गयी. जिले वासियों की निगाहें अब जिले के नये पुलिस कप्तान अजीत कुमार सत्यार्थी पर लगी हुई है. लोगों की उम्मीद है कि एसएसपी इस ओर ठोस पहल करते हुए रात्रि बस सेवा की शुरुआत करेंगे.
रतजगा को विवश हैं देर रात आनेवाले यात्री
जिले में प्रदेश सहित अन्य कई प्रदेशों से ट्रेनें देर रात पहुंचती है. इससे शहर के अतिरिक्त अगल-बगल के कई क्षेत्रों में यात्री रहते हैं. दूर प्रखंड के यात्री तो सबेरा होने का इंतजार करते ही हैं, शहर में रहनेवाले यात्री भी बस सेवा बंद रहने से स्टेशन पर रतजगा करने के लिए विवश हैं. सेवा शुरू होने से देर रात के यात्री घर जा सकते हैं.
पुलिस की जिम्मेदारी आमजन को सुरक्षा देने की होती है. इसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए कुछ माह पूर्व तत्कालीन एसएसपी विकास वैभव ने देर रात शहर आने वाले यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा की नीयत से रात्रि बस सेवा शुरू करायी थी. इससे एक तो लोग सुरक्षित अपने घर तक पहुंच जाते थे, दूसरा यह कि बस के साथ-साथ पुलिस की गश्त भी हो जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >