छात्रों का आन द स्पॉट होगा कैंपस सेलेक्शन

दरभंगा : सीएम सायंस कॉलेज में 28 जुलाई को मेगा कैंपस ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन दक्षिण भारत की प्रतिष्ठित एविएशन कं पनी एमफिन इंटरनेशनल की ओर से किया जा रहा है. इस मेगा कैंपस ड्राइव में इंटर से पीजी सहित डिप्लोमा, एमबीए आदि योग्यता रखने वाले छात्रों का ऑन स्पॉट […]

दरभंगा : सीएम सायंस कॉलेज में 28 जुलाई को मेगा कैंपस ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन दक्षिण भारत की प्रतिष्ठित एविएशन कं पनी एमफिन इंटरनेशनल की ओर से किया जा रहा है.
इस मेगा कैंपस ड्राइव में इंटर से पीजी सहित डिप्लोमा, एमबीए आदि योग्यता रखने वाले छात्रों का ऑन स्पॉट सेलेक्शन किया जायेगा. कंपनी की ओर से सेल्स, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, एकाउंट, एडमिनिस्ट्रेशन, ऑपरेशन, कॉल सेंटर आदि विभिन्न ट्रेडों में छात्रों का चयन किया जायेगा. कॉलेज में शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार झा ने यह बातें कही. डा. झा ने बताया कि कंपनी राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम चला रही है. इसके लिये पटना सायंस कॉलेज व सीएम सायंस कॉलेज को जोन सेंटर बनाया गया है. सीएम सायंस कॉलेज पर आयोजित कैंपस ड्राइव में दरभंगा सहित मधुबनी, समस्तीपुर व सीतामढ़ी जिला के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. कंपनी की ओर से जो रिक्तियां प्राप्त हुई हैं उसके अनुसार कॉल सेंटर एक्जक्यूटिव के 200 पद हैं.
इस पद पर चयनित छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान 8 से 14 हजार प्रतिमाह दिया जायेगा. टीम लीडर के 20 पद, एचआर एक्जक्यूटिव के 10 सीट, ऑपरेशन एक्जक्यूटिव के 5 सीट व पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के सीटों पर चयनित छात्रों को 10 से 15 हजार प्रतिमाह दिया जायेगा. ट्रेनिंग के बाद छात्रों को उनके स्कील के अनुसार 60 हजार मासिक तक का पैकेज दिया जायेगा.
डा. झा के अनुसार इस मेंगा कैंपस ड्राइव में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को 27 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन फार्म कॉलेज के प्लेसमेंट सेल या कं पनी के वेबसाइट से उपलब्ध किये जा सकते हैं.
विशेष जानकारी के लिये छात्र कॉलेज के गोपनीय प्रशाखा पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा से संपर्क क र सकते हैं. स्नातक स्तरीय पदों के लिये स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत जबकि कॉल सेंटर एक्जक्यूटिव के लिये इंटरमीडिएट में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >