उम्मीदवारों का लिटमस टेस्ट है रैली

दरभंगा : मुजफ्फपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्त्तन रैली के माध्यम से प्रदेश में होनेवाले विधान सभा के प्रचार का शंखनाद करेंगे. इस नजरिये से यह रैली पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. लिहाजा बड़े नेता से लेकर आम कार्यकत्र्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. यह प्रयास कितना कारगर […]

दरभंगा : मुजफ्फपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्त्तन रैली के माध्यम से प्रदेश में होनेवाले विधान सभा के प्रचार का शंखनाद करेंगे. इस नजरिये से यह रैली पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. लिहाजा बड़े नेता से लेकर आम कार्यकत्र्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. यह प्रयास कितना कारगर रहा वह तो चंद घंटे में ही सामने होगा, लेकिन यह रैली एक और दृष्टि से महत्वपूर्ण है.

चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करनेवाले नेताओं के लिए यह रैली एक लिटमस टेस्ट सरीखा है. इस रैली में अपने-अपने क्षेत्र से भीड़ जुटा कर ये नेता आम मतदताओं पर अपनी पकड़ का प्रमाण पेश करेंगे. इसके लिए ऐसे नेता पिछले एक माह से अधिक समय से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैंे. दिन-रात क्षेत्र का दौड़ा किया है.

कई नेता तो हमेशा अपने क्षेत्र में ही इस अवधि में नजर आये. विशेषकर जिन क्षेत्रों में भाजपा के विधायक नहीं हैं, उन क्षेत्रों में दावेदारों की संख्या अधिक है. इसमें हायाघाट एक ऐसा क्षेत्र है जहां भाजपा विधायक के होने के बावजूद दावेदार पसीना बहा रहे हैं. आरके चौधरी समेत कई नेता इसके लिए प्रयासरत हैं. उल्लेखीनय है कि हायाघाट के भाजपा विधायक अमरनाथ गामी के बगावती तेवर व जदयू से निकटता जगजाहिर है. ऐसे में दावेदारी स्वाभाविक है.

इसी तरह कुशेश्वरस्थान विधायक शशि भूषण हजारी के पार्टी से अलग होने की बात से भी इस इलाके में भी अन्य पार्टी नेताओं ने अपने जनाधार को मजबूत करना आरंभ कर दिया है. इधर नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक गोपालजी ठाकु र व केवटी एमएलए अशोक यादव क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के साथ इस रैली में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं.

इस रैली में दावेदारों ने दल के सामने जितने बड़े दावे किये उसमें कितना दम है यह सार्वजनिक होगा. इस पर पार्टी आलाकमान की पैनीनजर रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >