बच्‍चा चोर समझ दो इंजीनियर की पिटाई

दरभंगा : योजना की मापी करने गये दो अभियंताओं को तारसराय के लोगों ने बच्च चोर बता जम कर पिटाई कर दी. शरारती तत्वों ने गाड़ी को भी जला डाला. ग्रामीणों की पिटाई से बुरी तरह जख्मी दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घटना गुरुवार दोपहर एक बजे घटी. स्थानीय विधायक ललित यादव […]

दरभंगा : योजना की मापी करने गये दो अभियंताओं को तारसराय के लोगों ने बच्च चोर बता जम कर पिटाई कर दी. शरारती तत्वों ने गाड़ी को भी जला डाला. ग्रामीणों की पिटाई से बुरी तरह जख्मी दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घटना गुरुवार दोपहर एक बजे घटी.
स्थानीय विधायक ललित यादव के ऐच्छिक कोष से अनुशंसित योजना की मापी करने गुरुवार एक बजे सहायक अभियंता सुरेश राय एवं कनीय अभियंता ऋषि राय तारसराय पहुंचे. योजना की पैमाईश करने के लिए स्कार्पियो से उतरकर जैसे ही दोनों अभियंता योजनास्थल पर पहुंचे कि पूर्व से बैठे कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए बच्च चोर-बच्च चोर कहकर दोनों की पिटाई शुरू कर दी.
बेहोशी की हालत में दोनों को छोड़कर वहां से भाग निकले. लोगों की सूचना पर भालपट्टी की पुलिस वहां पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजे. घटना के बाद से गांव के सभी लोग फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >