कमतौल. मवि ततैला में विगत आठ दिनों से पठन-पाठन ठप है़ शैक्षणिक गतिविधि सहित सभी कार्य बाधित है़ वरीय पदाधिकारी के मौखिक आदेश के बाद भी कोई कारवाई नहीं होने से शिक्षक काफी डरे-सहमे नजर आ रहे हैं़ प्रधानाध्यापक पर कथित जानलेवा हमले के बाद शिक्षक भयभीत हो गये हैं़ उन्हें विद्यालय में कार्यरत रहते जानमाल की चिंता सताने लगी है़ फिलवक्त शिक्षक बीआरसी में उपस्थिति दर्ज करवा रहे है़ परन्तु विभागीय स्तर पर विद्यालय संचालन करवाने की दिशा में कोई ठोस प्रयास होता नजर नहीं आ रहा़ बुधवार को शिक्षक बीआरसी पर बैठे रहे़ मोबाइल पर आदेश-निर्देश का आदान-प्रदान होता रहा, परन्तु कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका़ गुरूवार को भी विद्यालय का ताला खुलेगा या नहीं, कहना मुश्किल है़ इधर विद्यालय में ताला झूल रहा है़ उधर शिक्षक स्कूल नहीं जाकर बीआरसी में उपस्थिति की खानापूरी कर रहे हैं़ स्कूल बंद होने से छात्र भी अनिश्चितकालीन अघोषित छुट्टी का आनंद ले रहे हैं़ परन्तु अभिभावकों में आक्रोश है़ बता दें की बीते मंगलवार को प्रधानाध्यापक अरूण कुमार चौधरी पर एक छात्र की कथित पिटाई के बाद अभिभावकों ने मारपीट किया था़ जानलेवा हमला के बाद भयभीत शिक्षकों ने सम्बन्धित पदाधिकारी के यहां सुरक्षा की गुहार लगायी़ नतीजा ढाक के तीन पात साबित हुआ़ आठवें दिन बुधवार को भी पठन-पाठन सहित अन्य कार्य बाधित रहा़
गतिरोध जारी, आठवें दिन भी नहीं खुला ताला
कमतौल. मवि ततैला में विगत आठ दिनों से पठन-पाठन ठप है़ शैक्षणिक गतिविधि सहित सभी कार्य बाधित है़ वरीय पदाधिकारी के मौखिक आदेश के बाद भी कोई कारवाई नहीं होने से शिक्षक काफी डरे-सहमे नजर आ रहे हैं़ प्रधानाध्यापक पर कथित जानलेवा हमले के बाद शिक्षक भयभीत हो गये हैं़ उन्हें विद्यालय में कार्यरत रहते […]
