24 से शुरू होगा पोशाक राशि का वितरण

बेनीपुर. प्रखंड के विभिन्न संकुलों में 24 जुलाई से पोशाक, छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया जायेगा. संकुल वायज रोस्टर जारी कर दिया गया है. उक्त जानकारी देते हुए बीइओ उत्तम प्रसाद ने बताया कि 24 जुलाई को मध्य विद्यालय बहेड़ा संकुल के दस, बसुहाम के 14, नवादा बालक के 13 एवं अमैठी स्कूल के 12 […]

बेनीपुर. प्रखंड के विभिन्न संकुलों में 24 जुलाई से पोशाक, छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया जायेगा. संकुल वायज रोस्टर जारी कर दिया गया है. उक्त जानकारी देते हुए बीइओ उत्तम प्रसाद ने बताया कि 24 जुलाई को मध्य विद्यालय बहेड़ा संकुल के दस, बसुहाम के 14, नवादा बालक के 13 एवं अमैठी स्कूल के 12 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में, 25 जुलाई को हावीभौआर के 12, हनुमानगर के 13, सझुआर के 14 एवं नवटोलिया खभना के 15 विद्यालयों में तो 27 जुलाई को बाथो के 12, सजनुपरा के 12, बिकूपट्टी के 14 तथ श्रीपुर जगत के 13 विद्यालयों पर वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >