/ू/रएमबीएसएस के बीस छात्रों को प्राचार्य ने नहीं किया सेंटअप

/रदरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 20 छात्रों को प्राचार्य ने सेंटअप नहीं किया है. इस वजह से ये सभी छात्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलत होने से वंचित रह जायेंगे. जानकारी के अनुसार डीएमसी के प्राचार्य डा. आरके सिन्हा ने कतिपय कारणों से करीब बीस छात्रों सेंटअप नहीं […]

/रदरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 20 छात्रों को प्राचार्य ने सेंटअप नहीं किया है. इस वजह से ये सभी छात्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलत होने से वंचित रह जायेंगे. जानकारी के अनुसार डीएमसी के प्राचार्य डा. आरके सिन्हा ने कतिपय कारणों से करीब बीस छात्रों सेंटअप नहीं किया. सूत्रों ने कई साल के बाद इस तरह का मामला सामने आया है जब प्राचार्य के द्वारा किसी छात्र को सेंटअप करने से रोक दिया गया हो.नशे में धुत लड़कों ने डीएमसीएच में मचाया उपद्रवदरभंगा : नशे में धुत तीन लड़कों ने मंगलवार की संध्या डीएमसीएच के गायनिक विभाग में घुसकर उपद्रव मचाया. इस दौरान विरोध करने पर सुरक्षा कर्मी एवं कर्मियों के साथ मारपीट भी की. बाद में बेंता पुलिस के आने से पहले ही तीनों लड़के भाग निकले. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या तीन लड़के गायनिक विभाग में घुस गये. वहां पर पहुंचकर वे वाटरकुलर को तोड़ने लगे.इसे देख ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जब मना किया तो उससे उलझ गये.मरीज के परिजनों के साथ भी मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया. घटना की सूचना मिलते ही बेंता पुलिस पहुंची. तब तक तीनों लड़के भाग निकले. बताया जाता है कि उपद्रव मचाने वाले तीनों लड़के नशे में धुत थे.नगर प्रबंधक का स्थानांतरणदरभंगा : नगर निगम के प्रबंधक पांडेय अरविन्द अनिरुद्ध का तबादल सीतामढी नगर पंचायत के प्रबंधक पद पर कर दिया गया है. इस आशय का पत्र मंगलवार की संध्या नगर विकास एवं आवास विभाग ने दरभंगा नगर निगम को भेजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >