मुुख्यमंत्री करेंगे नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

दरभंगा : बिरौल प्रखंड के पोखराम उत्तरी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही ऑनलाइन करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जिले में निर्मित यह पहला पंचायत सरकार भवन है. मालूम हो कि हर पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की योजना ग्रामीण विकास विभाग की है. इस क्रम में […]

दरभंगा : बिरौल प्रखंड के पोखराम उत्तरी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही ऑनलाइन करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जिले में निर्मित यह पहला पंचायत सरकार भवन है. मालूम हो कि हर पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की योजना ग्रामीण विकास विभाग की है. इस क्रम में कई स्थानों पर काम चल रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन को लेकर चर्चा है कि सचिवालय से ही मुख्यमंत्री इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंेगे. हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है लेकिन इसका जल्द उद्घाटन करने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >