भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सदर, दरभंगा: सर्वेश्वर नाथ मंदिर रूहेलागंज में आयोजित श्रीमद् भागवत के संगीतमय कथा महापुराण को सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय मुहल्ला सहित अगल-बगल के मुहल्ला भी महापुराण के संगीतमय धुनों से गूंजायमान हो रहा है. पूरे वातावरण भक्तिमय हो चुका है. कथा को सुनने के लिए खासकर महिलाओं की अधिक भीड़ देखी जा […]

सदर, दरभंगा: सर्वेश्वर नाथ मंदिर रूहेलागंज में आयोजित श्रीमद् भागवत के संगीतमय कथा महापुराण को सुनने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय मुहल्ला सहित अगल-बगल के मुहल्ला भी महापुराण के संगीतमय धुनों से गूंजायमान हो रहा है. पूरे वातावरण भक्तिमय हो चुका है. कथा को सुनने के लिए खासकर महिलाओं की अधिक भीड़ देखी जा रही है. मंदिर परिसर में भागवत कथा शुरू होने से मुहल्लेवासियों का दिनचर्या ही बदल चुका है. महिलाएं सुबह से ही कथावाचन की घड़ी का इंतजार में लग जाती है. वे समय से पहले ही घर काम-काज निबटाकर मंदिर परिसर में अपनी जगह बनाकर बैठ जाती है. हालांकि देखा देखी में पुरुष भक्त भी पहुंच कर महाभारत कथा का श्रवण कर रहे है.ं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के पांचवें दिन व्यास प्रमोद चैतन्य महाराज ने अपनी मधुरवाणी से कथा वाचन किये. उन्होंने कहा कि भगवान के शरण में जाने से भक्त पुण्य का भागी बनते हैं. श्री चैतन्य ने कहा कि पारिवारिक जीवन में लगे घर गृहस्थी वाले भी बैरागी बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >