फार्म भरा मैथिली, हिंदी का, एडमिट कार्ड में आया समाजशास्त्र

बेनीपुर : मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का कमाल फार्म भरा गया मैथिली, हिंदी का और एडमिटकार्ड भेजा गया समाजशास्त्र एवं फिलॉस्फी का. जी हां, यह दास्तां है स्थानीय अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय के आधा दर्जन से अधिक बीए द्वितीय खंड के प्रमोटी छात्राओं का. मंगलवार को महाविद्यालय के एडमिट कार्ड में बदला विषय देख […]

बेनीपुर : मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का कमाल फार्म भरा गया मैथिली, हिंदी का और एडमिटकार्ड भेजा गया समाजशास्त्र एवं फिलॉस्फी का. जी हां, यह दास्तां है स्थानीय अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय के आधा दर्जन से अधिक बीए द्वितीय खंड के प्रमोटी छात्राओं का. मंगलवार को महाविद्यालय के एडमिट कार्ड में बदला विषय देख रो पड़ी एक छात्रा. छात्रा गुडि़या कुमारी जिनका क्रमांक 268 है, मैथिली विषय के लिए फार्म भरी थी पर विश्वविद्यालय द्वारा फिलॉस्फी का, तो कुमारी कुमारी मोनिका रौल 474 की हिंदी 50 एवं मैथिली 50 के बदले समाजशास्त्र का एडमिटकार्ड दिया गया है. इनलोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो गया कि आखिर परीक्षा किस विषय में देंगे. यह जानने के लिए महाविद्यालय कर्मियों के सामने रोती रही पर सबों ने इसे विश्वविद्यालय की भूल होने की बात कह अपना पल्ला झाड़ लिया. कर्मियों के अनुसार यह समस्या आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की गलती से महाविद्यालय का हो या विश्वविद्यालय का प्रतिफल तो भुगत रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >