कैंपस- ए ग्रेड कॉलेजों में डिग्री वन में नामांकन 25 तक

बी व सी गे्रड कॉलेजों में नामांकन तिथि भी विस्तारित दरभंगा : लनामिवि के ए ग्रेड कॉलेजों में अब स्नातक प्रथम खंड में 25 जुलाई तक नामांकन लिये जायेंगे. इन कॉलेजों में नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित थी. वहीं पंजीयन की सूची ए गे्रड कॉलेजों में बिना विलंब शुल्क के 31 जुलाई […]

बी व सी गे्रड कॉलेजों में नामांकन तिथि भी विस्तारित दरभंगा : लनामिवि के ए ग्रेड कॉलेजों में अब स्नातक प्रथम खंड में 25 जुलाई तक नामांकन लिये जायेंगे. इन कॉलेजों में नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित थी. वहीं पंजीयन की सूची ए गे्रड कॉलेजों में बिना विलंब शुल्क के 31 जुलाई तक जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अगस्त व 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 अगस्त तक पंजीयन प्रपत्र भरा जायेगा. डीएसडब्ल्यू डा. केपी सिंहा के अनुसार बी व सी ग्रेड कॉलेजों में नामांकन व पंजीयन की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गयी है. बी ग्रेड के कॉलेजों में 30 जुलाई तक नामांकन होगा. वहीं बिना विलंब शुल्क के बी ग्रेड कॉलेजों में पंजीयन 21 अगस्त तक एवं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 अगस्त तक पंजीयन किया जायेगा. सी ग्रेड कॉलेजों में नामांकन की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित की गयी है. वहीं बिना विलंब शुल्क के पंजीयन 21 अगस्त तक, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 अगस्त एवं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक पंजीयन कराया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >