सम्मेलन की सफलता को ले कार्यकर्ताओं को दिया साधुवाद

दरभंगा : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया है. प्रदेश सचिव राकेश कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गेहूंमी में आयोजित इस सम्मेलन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और आने […]

दरभंगा : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया है. प्रदेश सचिव राकेश कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गेहूंमी में आयोजित इस सम्मेलन की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजग प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे. सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन तैयार करने के साथ साथ लोगों की समस्याओं को सुनने और उसे समाधान करने की दिशा में सार्थक पहल करने का आहृवान भी कार्यकर्ताओं से किया गया. साधुवाद देने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आनंद कुमार ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूनेश्वर महतो, अनिल पासवान, ओम प्रकाश आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >