आवास वितरण में मनमानी का आरोप

बेनीपुर : प्रखंड के अमैठी पंचायत के मुखिया गयासुद्दीन ने बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत के इंदिरा आवास सहायक पर आवास वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि सहायक उपभोक्ता से खाता खोलने के समय पांच हजार द्वितीय किस्त में तीन हजार एवं अंतिम भुगतान के समय दो […]

बेनीपुर : प्रखंड के अमैठी पंचायत के मुखिया गयासुद्दीन ने बीडीओ को आवेदन देकर पंचायत के इंदिरा आवास सहायक पर आवास वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि सहायक उपभोक्ता से खाता खोलने के समय पांच हजार द्वितीय किस्त में तीन हजार एवं अंतिम भुगतान के समय दो हजार रुपये जबरन उगाही करते हैं. इसके अलावा आमसभा नहीं करने तथा सूची को सार्वजनिक नहीं करने का भी आरोप लगाया है. मुखिया ने दस दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड का घेराव, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, धरना, प्रदर्शन करने तक की चेतावनी बीडीओ को दिया है. बीडीओ ने कहा जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >