रात में एसएसपी ने किया थानों का निरीक्षण

सिंहवाड़ा : गश्ती निकालने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समय से गश्ती करें. पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और बेहतर पुलिसिंग फर्ज है. रविवार की रात 10 बजे के बाद सिमरी एवं सिंहवाड़ा थाना पहुंचे एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने थानाध्यक्ष दिनेश पासवान एवं राकेश कुमार सिंह से कही. एसएसपी ने संध्या […]

सिंहवाड़ा : गश्ती निकालने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समय से गश्ती करें. पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और बेहतर पुलिसिंग फर्ज है. रविवार की रात 10 बजे के बाद सिमरी एवं सिंहवाड़ा थाना पहुंचे एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने थानाध्यक्ष दिनेश पासवान एवं राकेश कुमार सिंह से कही. एसएसपी ने संध्या एवं रात्रि गश्ती निकालने तथा संदेहास्पद वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का निर्देश दिया. आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही. अफवाहों से लोगों को सतर्करहने को कहा. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं वारंटियों के गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश भी दिया. रात में एसएसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >