दरभंगा : लनामिवि के विज्ञान संकाय के रिसर्च बोर्ड की बैठक सोमवार को वीसी प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. उपपरीक्षा नियंत्रक डॉ मोहित ठाकुर ने बताया कि कुल 86 शोध प्रारूप बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिसमें से 84 को स्वीकृति दी गयी. वहीं वनस्पति विज्ञान के 2 शोध प्रारूप को रिजेक्ट कर दिया गया. इधर कुलसचिव डॉ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में उपपरीक्षा नियंत्रक को बोर्ड की कार्यवाही विवि के वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. इससे छात्र अपने शोध प्रारूप पर बोर्ड की राय की वेबसाइट के माध्यम से जान पायेंगे. बैठक में विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंदूशेखर झा, डीएसडब्लयू डॉ केपी सिन्हा, विज्ञान संकाय के सभी विभागाध्यक्ष एवं एक -एक वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित थे. बाह्य विशेषज्ञ के रूप में नांलदा खुला विवि के प्रोवीसी डॉ आरपी उपाध्याय, केवीएस विवि आरा के डॉ कृष्ण मोहन सिंह, बीआरए विवि मुजफ्फरपुर के डॉ डीएन झा एवं एएन कॉलेज पटना के डॉ एसके सिंह शामिल थे.
कैंपस.... विज्ञान संकाय के 84 शोध प्रारूप स्वीकृत
दरभंगा : लनामिवि के विज्ञान संकाय के रिसर्च बोर्ड की बैठक सोमवार को वीसी प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. उपपरीक्षा नियंत्रक डॉ मोहित ठाकुर ने बताया कि कुल 86 शोध प्रारूप बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिसमें से 84 को स्वीकृति दी गयी. वहीं वनस्पति विज्ञान के 2 शोध प्रारूप को रिजेक्ट कर […]
