दरभंगा : शहर के एमआरएम कॉलेज में पिछले दो माह से चल रहे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को किया गया. इस कैम्प की प्रशिक्षिका राध देवी ने कुल 46 छात्राओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया. सभी सफल प्रतिभागी को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्यानाथ झा के द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया. प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान करीब दर्जन भर छात्राओं ने इस कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना ड्रेस खुद बनाकर और पहनकर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया. प्रभात दास फाउंडेंशन की ओर से आयोजित इस शिविर में छात्राओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रहा है. छात्राऐं अपना भरण-पोषण के साथ-साथ अपने परिवार का भी भरण-पोषण कर सकती हैं. इस कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर कन्हैया चौधरी, पिंकी झा, रजनी कुमारी, खुशबू कुमारी, पुतुल देवी, सुनीता कुमारी, कंचन कुमारी,अंशु कुमारी आदि उपस्थित थीं.
प्रशिक्षण के बाद वितरित किये गये प्रमाण पत्र
दरभंगा : शहर के एमआरएम कॉलेज में पिछले दो माह से चल रहे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को किया गया. इस कैम्प की प्रशिक्षिका राध देवी ने कुल 46 छात्राओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया. सभी सफल प्रतिभागी को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्यानाथ झा के द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया. प्रमाण-पत्र वितरण के […]
