एक ही दिन में धंस गया पुल

जाले : योगियारा पंचायत के मदौली गांव में 18 जुलाई को जिस पुल की ढलाई हुई थी, 19 जुलाई को वह ढह कर जमींदोज हो गया़ इससे इलाके के लोगों में निर्माण एजेंसी और विभाग के प्रति भयंकर रोष व्याप्त है़ ग्रामीणों के अनुसार घटिया निर्माण कार्य की वजह से यह हादसा हुआ़ इसकी जांच […]

जाले : योगियारा पंचायत के मदौली गांव में 18 जुलाई को जिस पुल की ढलाई हुई थी, 19 जुलाई को वह ढह कर जमींदोज हो गया़ इससे इलाके के लोगों में निर्माण एजेंसी और विभाग के प्रति भयंकर रोष व्याप्त है़ ग्रामीणों के अनुसार घटिया निर्माण कार्य की वजह से यह हादसा हुआ़ इसकी जांच होनी चाहिए़ ग्रामीण बतलाते हैं कि उनकी ओर से घटिया निर्माण कार्य को लेकर बार बार विभाग का ध्यान आकृष्ट किया जा रहा था, बावजूद घटिया कार्य जारी रहा़ वहीं निर्माण एजेंसी के एक कर्मी कहते हैं कि सेटरिंग खुल कर गिर जाने के कारण पुल की उपरी ढलाई ढह गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >