कोसी में डूबने से बच्चे की मौत

घनश्यामपुर: जमालपुर थाना क्षेत्र के पकडि़या गांव निवासी उमेश पासवान के छह वर्षीय पुत्र सियाराम पासवान की मौत रविवार को कोसी नदी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता कोसी नदी की पेटी में धान रोपने गये थे. सियाराम भी उनके पीछे चला गया. दोपहर तक जब वह नहीं पहुंचा तो […]

घनश्यामपुर: जमालपुर थाना क्षेत्र के पकडि़या गांव निवासी उमेश पासवान के छह वर्षीय पुत्र सियाराम पासवान की मौत रविवार को कोसी नदी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता कोसी नदी की पेटी में धान रोपने गये थे. सियाराम भी उनके पीछे चला गया. दोपहर तक जब वह नहीं पहुंचा तो माता-पिता को चिंता हुई. खोजबीन शुरू की गयी. इस बीच नदी में मवेशी को पानी पिलाने गये लोगों की नजर पानी पर उपलाते शव पर पड़ी. बाहर निकालने पर उसकी पहचान उमेश के पुत्र के रूप में की गयी. उमेश ने इसकी सूचना थाने को दे दी है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >