फोटो संख्या- 04परिचय- प्रेसवार्ता में बोलते आइसा के जिला संयोजक संदीप कुमार, एआइएसएफ के रोशन कुमार व एआइडीएसओ के अमित कुमार .दरभंगा : वामपंथी छात्र संगठनों ने आगामी 21 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को समर्थन दिया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, आइसा, एआइडीएसओ ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की. रविवार को छात्र संघ कार्यालय में आइसा के जिला संयोजक संदीप कुमार चौधरी, एआइएसएफ के रोशन कुमार व एआइडीएसओ के अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर देश के मेहनतकश किसानों के साथ धोखा कर रही है. इसके विरुद्ध पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहा है. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सांप्रदायीकरण और अंधविश्वास की मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह लोकतंत्र के लिए घातक है. इसलिए छात्र संगठन बिहार बंद में शामिल होकर अपना विरोध जतायेगा. विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों को बंद करा बिहार बंद को सफल बनाया जायेगा. इसकी पूर्व संध्या पर नुक्कड़ सभा कर लोगों से इसमें सहयोग की अपील की जायेगी. वहीं 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर घोटालों के खिलाफ पुतला दहन किया जायेगा. इधर इनकलाबी नौजवान सभा ने भी बंद का समर्थन किया है. जिला कमेटी की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. नगर सचिव आरएन शुक्ल की अध्यक्षता में वामपंथी पार्टी के आह्वान पर हो रहे बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राम, केशरी कुमार यादव आदि शामिल थे.
बिहार बंद को वामपंथी छात्र संगठनों ने दिया समर्थन
फोटो संख्या- 04परिचय- प्रेसवार्ता में बोलते आइसा के जिला संयोजक संदीप कुमार, एआइएसएफ के रोशन कुमार व एआइडीएसओ के अमित कुमार .दरभंगा : वामपंथी छात्र संगठनों ने आगामी 21 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को समर्थन दिया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, आइसा, एआइडीएसओ ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की. रविवार को छात्र संघ […]
