नेताओं ने क्षेत्र में की धमा-चौैकड़ी

जाले : ईद की बधाई देने में नेताजी भी पीछे नहीं रहे़ क्षेत्र में पूरे दिन इनकी धमा चौकड़ी होती रही़ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जीवेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ कुम्हरौली, निमरौली, देउड़ा-बंधौली, काजी-बहेड़ा, जाले, रेवढ़ा, सहसपुर, राढ़ी, भरवाड़ा, कटासा आदि गांव में घूम-घूमकर लोगों को ईद की बधाई देते रहे़ पूर्व […]

जाले : ईद की बधाई देने में नेताजी भी पीछे नहीं रहे़ क्षेत्र में पूरे दिन इनकी धमा चौकड़ी होती रही़ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जीवेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ कुम्हरौली, निमरौली, देउड़ा-बंधौली, काजी-बहेड़ा, जाले, रेवढ़ा, सहसपुर, राढ़ी, भरवाड़ा, कटासा आदि गांव में घूम-घूमकर लोगों को ईद की बधाई देते रहे़ पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद कमतौल, रेवढ़ा, जाले, राढ़ी, भरवाड़ा में लोगों से मिलकर बधाई दी तो विधायक ऋषि मिश्रा भी बधाई देने में पीछे नहीं रहे़ उन्होंने यूपीए के समर्थकों के साथ जाले और सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कई गंावों में जाकर लोगों को ईद की बधाई दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >