फोटो-बेनीपुर से फारवार्डेड दरभंगा : सदर प्रखंड के हरिपुर (शीशो) निवासी महेश्वर मिश्र के पौत्र कृष्ण कुमार व कल्पना मिश्र के पुत्र नित्यानंद मिश्र ने चार्टर एकाउंटेंट की वर्ष 15 फाइनल परीक्षा पास कर सीए की डिग्री प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया. यह उनके पहले प्रयास की सफलता है. इसका श्रेय उसने अपने दादाजी एवं नानाजी स्व महेश पाठक को दी. कहा कि इन्हीं दोनों की प्रेरणा से कठिन परिश्रम के बाद यह सफलता मिली है. नित्यानंद ने अपनी पूरी पढ़ाई पिता के सानिध्य में दिल्ली से की. दूसरी ओर बेनीपुर प्रखंड के दाथ पुवारी टोला के फुलनाराण झा एवं उषा देवी के पुत्र जीवानंद झा ने प्रथम प्रयास में चार्टर एकाउंटेट की फाइनल परीक्षा पास की. सामान्य परिवार में जन्मे और पले जीवानंद ने मैट्रिक तक की पढ़ाई गांव से की. इसके बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली में की. इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने ट्रक चालक पिता एवं गृहिणी मां को दिया.
नित्यानंद व जीवानंद को मिली सफलता
फोटो-बेनीपुर से फारवार्डेड दरभंगा : सदर प्रखंड के हरिपुर (शीशो) निवासी महेश्वर मिश्र के पौत्र कृष्ण कुमार व कल्पना मिश्र के पुत्र नित्यानंद मिश्र ने चार्टर एकाउंटेंट की वर्ष 15 फाइनल परीक्षा पास कर सीए की डिग्री प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया. यह उनके पहले प्रयास की सफलता है. इसका श्रेय उसने अपने […]
