तनाव बरकारा, पुलिस कर रही कैम्प

हायाघाट: सरकारी कोटे के सोलर लाइट गाड़ने को लेकर 17 जुलाई को पतोर ओपी क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव के दो पक्षों में हुए विवाद से शनिवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही. हालांकि स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही जा रही है़ पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है़ ईद पर्व को लेकर एलआरडीसी […]

हायाघाट: सरकारी कोटे के सोलर लाइट गाड़ने को लेकर 17 जुलाई को पतोर ओपी क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव के दो पक्षों में हुए विवाद से शनिवार को भी तनावपूर्ण स्थिति रही. हालांकि स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही जा रही है़ पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है़ ईद पर्व को लेकर एलआरडीसी प्रिय रंजन राजू एवं डीपीओ महेश प्रसाद सिंह सुबह से दंडाधिकारी के रूप में घटना स्थल पर मौजूद दिखे़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्भावना बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है़ साथ ही जानकारी जुटायी जा रही है कि किसके इशारे पर ठेकेदार ने विवादित भूमि पर सोलर लाइट गाड़ा़ एसएसपी एके सत्यार्थी से मिले निर्देश के आलोक में पुलिस द्वारा सोलर लाइट के ठेकेदार के नाम-पता की जानकारी जुट रही है़ पूर्व में निर्धारित जगह जहां सोलर लाइट गाड़ना था उसकी भी सूची व कागजात को खंगाला जा रहा है़ हालांकि पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था से शनिवार को एक ही समुदाय के दोनों पक्ष के लोगोंे ने शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की एवं पर्व मनाया़ मौके पर सीओ संजय कुमार, सदर इंस्पेक्टर बाल कृष्ण यादव, एपीएम थानाध्यक्ष संजय कुमार, पतोर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार दल-बल के साथ मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >