शिक्षा अनुदेशक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

दरभंगा : उच्च न्यायालय के निर्देश के विपरीत राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों को समायोजन से वंचित करने से आक्रोशित अनुदेशक संघ ने आगामी 10 अगस्त को धरना देने का निर्णय लिया है. शनिवार को लोहिया चरण सिंह कॉलेज मंे संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. संघ […]

दरभंगा : उच्च न्यायालय के निर्देश के विपरीत राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों को समायोजन से वंचित करने से आक्रोशित अनुदेशक संघ ने आगामी 10 अगस्त को धरना देने का निर्णय लिया है. शनिवार को लोहिया चरण सिंह कॉलेज मंे संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. संघ के संयोजक नंद किशोर नायक ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया था कि अनुदेशक को विभिन्न विभागों में योग्यतानुकूल समाायोजन किया जाय, लेकिन राज्य सरकार अबतक इन्हें समायोजन से वंचित रखे हुए है. इस मौके पर मदन यादव, कुशेश्वर चौधरी, जीवछ राम, पुनीता कुमारी, विजय कांत भगत, विजय पासवान, अर्जुन सिंह, मो इलियास आदि ने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >