सांसद ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

फोटो संख्या- 11परिचय- कबिलपुर में पीसीसी सड़क का शिलान्यास करते सांसद कीर्ति आजाद साथ में विधायक संजय सरावगी व अन्य दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने डीएमसीएच के शिशु वार्ड में आरसीसी रोड, लहेरियासराय बस स्टैंड में टेंपो पड़ाव व यात्री शेड, हाउसिंग कॉलोनी में पीसीसी सड़क, […]

फोटो संख्या- 11परिचय- कबिलपुर में पीसीसी सड़क का शिलान्यास करते सांसद कीर्ति आजाद साथ में विधायक संजय सरावगी व अन्य दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने डीएमसीएच के शिशु वार्ड में आरसीसी रोड, लहेरियासराय बस स्टैंड में टेंपो पड़ाव व यात्री शेड, हाउसिंग कॉलोनी में पीसीसी सड़क, कबिलपुर में पीसीसी सड़क, मौलागंज मदारपुर में पीसीसी सड़क का शिलान्यास अपने ऐच्छिक कोष से किया. इस मौके पर सांसद ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली में अधिकाधिक कार्यकर्ता शामिल हों. इस मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, मेयर गौड़ी पासवान, लहेरियासराय नगर अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पार्षद राम मनोहर प्रसाद, आशुतोष कुमार, अशोक साह, डॉ कन्हैया चौधरी, ज्योति कृष्ण झा लवली, अनिल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >