डीसीएम में आयोजित हुआ ईद मिलन समारोह

सर्व धर्म समभाव का संदेश देता है ईद दरभंगा : लहेरियासराय के दरभ्ंागा सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को ईद मिलन समारोह मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कांत झा ने कहा कि ईद सच में खुशी लेकर आता है. समाज सेवी मो अतई रसूल ने कहा कि तीस दिनों तक आंख, कान, […]

सर्व धर्म समभाव का संदेश देता है ईद दरभंगा : लहेरियासराय के दरभ्ंागा सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को ईद मिलन समारोह मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कांत झा ने कहा कि ईद सच में खुशी लेकर आता है. समाज सेवी मो अतई रसूल ने कहा कि तीस दिनों तक आंख, कान, नाक, जुबान पर संयम के बाद ईद का त्योहार आता है. मुख्य अतिथि मो मुर्तुजा ने कहा कि कुरान में ईद की महत्ता पर विशेष बल दिया गया है. रमजान के पवित्र महीना में लगातार नियमपूर्वक तीस दिनों तक रोजा रखना, अल्लाह का इबादत करना, ईदी बांटना, गले मिलना, गरीबों को सहारा देना, पांच बार नमाज अदा करना व कुरआन का पाठ करना होता है. उन्होंने कहा कि ईद सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है. इस मौके पर बच्चों ने कव्वाली प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की ओर से सेवइयां बांटी गयी. कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुंवर, मुरली मनोहर झा, प्रकाश चंद्र झा, दीपक झा ने किया, जबकि मंच का संचालन राजेश दास तथा धन्यवाद ज्ञापन आरसी ठाकुर ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >