उर्दू अखबार के वरिष्ठ पत्रकार के निधन से शोक

दरभंगा : पत्रकारिता जगत से जुड़े और उर्दू दैनिक अखबार के संपादक एसएम अजमल फरीद के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है. गौड़ाबौराम विधायक डा. इजहार अहमद ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उर्दू पत्रकारिता के एक दौर का अंत हो गया है. दरभंगा के उर्दू पत्रकारिता से […]

दरभंगा : पत्रकारिता जगत से जुड़े और उर्दू दैनिक अखबार के संपादक एसएम अजमल फरीद के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है. गौड़ाबौराम विधायक डा. इजहार अहमद ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उर्दू पत्रकारिता के एक दौर का अंत हो गया है. दरभंगा के उर्दू पत्रकारिता से जुड़े मंसूर खुस्तर, अब्दुल मतीन, इरफान अहमद पैदल, एमए सारीम, रफीसागर, सैफु ल इस्लाम, शमीम रहमानी, फरीद सिद्दिकी, पूर्व जिप अध्यक्ष सफी अहमद, अलीनगर प्रखंड प्रमुख अतहर हुसैन, बेनीपुर नगर परिषद अध्यक्ष एसएम अली इमाम, प्रो. अब्दुल मन्नान तरजी, पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक के जिला सचिव रफिउद्दीन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन से अपूरणीय क्षति बताया है. दूसरी ओर मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मुश्ताक अहमद ने बताया कि अजमल फरीद के निधन से उर्दू पत्रकारिता का एक नायाब हीरा खो गया है. ऊपर वाला उनके परिवार वालों को इस बुरे दिन में सहन शक्ति दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >