दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के भीखा सलामी मुहल्ला में बर्फ फैक्ट्री के संचालक पप्पू सहनी पर पावर होल्डिंग कंपनी ने मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग करते गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ा. विभाग की एसटीएफ एवं स्थानीय अभियंताओं की टीम ने बर्फ फैक्ट्री पर छापामारी की. फैक्ट्री के नाम पर 16 केवी का एचटी कनेक्शन है. लेकिन मीटर बाइपास कर उस फैक्ट्री में बिजली का उपयोग किया जा रहा था. कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने बताया कि उसपर 3.39 लाख का जुर्माना लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बर्फ फैक्ट्री के संचालक पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के भीखा सलामी मुहल्ला में बर्फ फैक्ट्री के संचालक पप्पू सहनी पर पावर होल्डिंग कंपनी ने मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग करते गुरुवार को रंगे हाथ पकड़ा. विभाग की एसटीएफ एवं स्थानीय अभियंताओं की टीम ने बर्फ फैक्ट्री पर छापामारी की. फैक्ट्री के नाम पर 16 केवी का एचटी कनेक्शन […]
