दरभंगा में डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर ने किया हड़ताल, मुश्किल में मरीज

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के साथ ही मरीजों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बीती रात एक महिला मरीज के परिजनों से हुई झड़प के बाद आज सुबह से ही यहां के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये […]

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार को डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के साथ ही मरीजों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बीती रात एक महिला मरीज के परिजनों से हुई झड़प के बाद आज सुबह से ही यहां के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं.

मालूम हो कि राज्य में इसके पहले भी अनेक सरकारी अस्पतालों में मरीज के परिजनों एवं डॉक्टरों के बीच झड़प के बाद हड़ताल पर जाने की खबरें आती रही हैं. दरभंगा के डीएमसीएच में भी बीती रात ऐसी ही घटना एक बार फिर देखने को मिली. एक महिला मरीज के परिजनों के यहां के जूनियर डॉक्टरों के साथ झड़प हुई. जिसके बाद यहां के जूनियर डॉक्टर आज सुबह से हड़ताल पर चले गये हैं. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के साथ ही सबसे ज्यादा दिक्कत यहां के मरीजों को उठाना पड़ता है, क्योंकि अस्पताल प्रशासन की ओर किये जाने वाले दावों के बावजूद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >