Darbhanga News: 44 लिपिक एवं 08 परिचारी को मिला नियुक्ति पत्र

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चयनित कुल 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चयनित कुल 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इनमें 44 लिपिक एवं 08 परिचारी शामिल हैं. डीएम ने बताया कि पहले चरण में 160 व्यक्तियों को अनुकंपा पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. डीएम सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने विद्यालयों में जल्द से जल्द योगदान कर लेने को कहा. ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने की अपेक्षा जतायी. मौके पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >