Darbhanga News: दरभंगा.नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए नगर आयुक्त ने 7 अगस्त को अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में 41 सफाई कर्मी बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले. नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी संबंधित कर्मियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.
औचक निरीक्षण में 41 सफाई कर्मी मिले अनुपस्थित
नगर निगम की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान वार्डवार सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई. कई कर्मी बिना सूचना के अपने निर्धारित कार्यस्थल से गायब मिले. नगर आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर उनसे जवाब तलब किया है.
वार्डवार अनुपस्थित मिले सफाई कर्मी
निरीक्षण के दौरान वार्ड तीन में विकास कुमार राम, वार्ड छह में विरेन्द्र राम, वार्ड आठ में धमेन्द्र कुमार राम, गोविन्द कुमार राम और मुनिया देवी अनुपस्थित मिले.
वार्ड 10 में अमित राम, शिव कुमार, कैलाश मल्लिक और राम बालक बाड़ी, वार्ड 11 में खजूर राम, वार्ड 12 में धमेन्द्र मल्लिक, वार्ड 13 में दिनकर राम तथा वार्ड 14 में लाल मल्लिक और संजय मल्लिक ड्यूटी से गायब पाए गए.
वहीं वार्ड 19 में पप्पू राम, मनोज राम और धमेन्द्र कुमार राम, वार्ड 21 में लालदीप राम और शम्भु मल्लिक, वार्ड 28 में गोविंद राम और जय प्रकाश राम तथा वार्ड 29 में सुरज कुमार राम अनुपस्थित मिले.
वार्ड 31 में संजीत मल्लिक, वार्ड 33 में सुनील राम, वार्ड 35 में राज कुमार राम, वार्ड 37 में प्रदीप राम और मनीष राम, वार्ड 38 में नाथून राम तथा वार्ड 39 में विजय मल्लिक, चंदन कुमार राम, किसान राम, शंकर मल्लिक और विपिन राम अनुपस्थित पाए गए.
इसके अलावा वार्ड 40 में दिलीप राम, आनन्द राम और विन्देश्वर राम, वार्ड 41 में राजेश मल्लिक और रंजीत मल्लिक तथा वार्ड 46 में श्याम राम और बैद्यनाथ मल्लिक ड्यूटी से गायब मिले.
दो दिनों में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अनुपस्थित कर्मियों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा. निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मियों को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है. इसके बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर निगम सख्त
नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है. औचक निरीक्षण का उद्देश्य सफाई कार्यों की नियमितता और कर्मियों की उपस्थिति की वास्तविक स्थिति की जांच करना है. निगम की ओर से संकेत दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में मुजफ्फरपुर के 6 खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक, 7 स्वर्ण के साथ बिहार का बढ़ाया मान
