Darbhanga: स्कूलों को उपलब्ध कराया गया 2050 टैबलेट अबतक नहीं किया गया चालू

जिले में प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों को 5507 टैबलेट उपलब्ध कराये गये थे, परंतु 2050 टैबलेट अब तक रजिस्टर्ड नहीं किया गया है.

दरभंगा. जिले में प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों को 5507 टैबलेट उपलब्ध कराये गये थे, परंतु 2050 टैबलेट अब तक रजिस्टर्ड नहीं किया गया है. इस वजह से विद्यालयों में संचालित गतिविधियों में टैबलेट का उपयोग नहीं हो रहा है. ये टैबलेट विद्यालय कार्यालय में शोभा की वस्तु बनकर रह गये हैं. इन टैबलेट के माध्यम से इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों यथा- प्रार्थना सत्र, सांस्कृतिक व खेल-कूद कार्यक्रम के अलावा शिक्षकों के अवकाश आदि में भी उपयोग किया जाना है. विभागीय आंकड़े के अनुसार जिले में सबसे अधिक बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के 220 विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट रजिस्टर्ड नहीं हुए हैं. इसका मुख्य कारण सिम व वाइ-फाइ की असुविधा है. कई उच्च विद्यालयों में पहले से वाइ-फाइ की सुविधा है, वहीं एक भी मध्य व प्राथमिक विद्यालयों में इसकी सुविधा नहीं है. मध्य विद्यालयों के प्रधान सरोज चौधरी, उमेश महतो, महेश यादव व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अफजल करीम, सुहैल अंसारी, विवेक पासवान, मनोज पासवान, आलोक चौधरी आदि ने बताया कि सिम की खरीदारी विद्यालय प्रधान के आइडी से की जानी है. विभागीय कार्य के लिए शिक्षक ऐसा करने से परहेज कर रहे हैं. इसी का परिणाम है कि देरी हो रही है. वही एसएसए डीपीओ ने बताया कि विद्यालय प्रधान को वर्तमान की नहीं, भविष्य की अधिक चिंता है. विद्यालय को टैबलेट उपलब्ध कराया गया है न कि सिम. स्कूल प्रधान को भय सता रहा है कि स्कूल से स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत के बाद सिम का मिस यूज हो सकता है. स्कूल प्रधान को जानकारी होनी चाहिए कि निजी सिम का उपयोग सिर्फ व सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके नाम से जारी है. भविष्य में उस पद पर अगर किसी अन्य का पदस्थापन होता है, तो उन्हें विभाग के टेक्निकल सेल से निजी सिम एक्टिव करना होगा. प्रधान चाहे तो बिना सिम के मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम (एमडीएम) से टैबलेट को अपडेट कर सकते हैं. इसमें सिम की आवश्यकता नहीं होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >