Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से 12 विमानों में 1972 लोगों ने की यात्रा

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से शनिवार को कुल एक दर्जन विमानों की आवाजाही हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से शनिवार को कुल एक दर्जन विमानों की आवाजाही हुई. इसमें कुल 1972 लोगों ने यात्रा की. दिल्ली के लिये सबसे अधिक छह प्लेन उड़े. मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के लिए दो- दो यानी आधे दर्जन फ्लाइट की सर्विस दी गयी. जानकारी के अनुसार आज विमानों का आवागमन समय से हुआ. शुक्रवार को 14 जहाज में 2291 लोगों ने सफर किया था. विदित हो कि विमानों की संख्या घटने से यात्रियों की संख्या पर असर पड़ता है. यहां से एक दर्जन विमानों की सर्विस के मद्देनजर पैसेंजरों का ग्राफ दो हजार के नीचे चला जाता है. वहीं विभाग को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ता है. इसका प्रमुख कारण स्लॉट के मुताबिक विमानन कंपनी द्वारा सर्विस नहीं देना है. वर्तमान में दरभंगा से तीन विमानन कंपनी द्वारा पांच महानगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद के लिए उड़ान सर्विस दी जा रही है. इसमें स्पाइसजेट, इंडिगो व अकासा शामिल है, लेकिन विभिन्न महानगरों के लिए नियमित सेवा नहीं दिये जाने से टिकट बुक कराने के बावजूद यात्री परेशान रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >