साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ा लिये 80 हजार

सिंहवाड़ा : साइबर फ्रॉड द्वारा 80 हजार रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर अस्थुआ निवासी धर्मेंद्र यादव ने अज्ञात के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में उसने बताया है कि गत 16 फरवरी को लालपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम सेंटर पर […]

सिंहवाड़ा : साइबर फ्रॉड द्वारा 80 हजार रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर अस्थुआ निवासी धर्मेंद्र यादव ने अज्ञात के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में उसने बताया है कि गत 16 फरवरी को लालपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम सेंटर पर गया.

कम पढ़े-लिखे होने के कारण परेशानी हो रही थी. वहां पर गार्ड के नहीं होने के कारण पहले से मौजूद दो युवकों को पैसा निकाल देने के लिए कहा. युवक ने पांच-पांच हजार कर दस हजार रुपये निकाल दिये. इसके बाद घर चला गया. 17 फरवरी को 40 व 18 फरवरी को 40 हजार रुपये खाता से निकाल लिये गये. बैंक जाने पर पता चला कि खाता से 80 हजार निकाला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >