दरभंगा : संघियों से देश को मुक्त कराने के लिए छिड़ी आजादी की दूसरी लड़ाई : गीता

दरभंगा : यंग इंडिया अंगेस्ट सीएए एनआरसी एनपीआर फोरम के जरिये जागरूकता फैलाने निकले तीन नेताओं ने रविवार को यहां अपनी बात रखी. जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सतीश चंद्र यादव ने कहा कि सत्ता में आयी भाजपा संविधान को ही नष्ट करने में लगी हुई है. कहा कि चार दिनों से उनकी टीम प्रदेश […]

दरभंगा : यंग इंडिया अंगेस्ट सीएए एनआरसी एनपीआर फोरम के जरिये जागरूकता फैलाने निकले तीन नेताओं ने रविवार को यहां अपनी बात रखी.

जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सतीश चंद्र यादव ने कहा कि सत्ता में आयी भाजपा संविधान को ही नष्ट करने में लगी हुई है. कहा कि चार दिनों से उनकी टीम प्रदेश के दौरे पर है. छात्रों, युवाओं व आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं. कहा कि मोदी-शाह की सरकार नागरिकता संसोधन कानून, एनआरसी को संविधान पर हमला करने के लिए लेकर आयी है. इसे देश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा. जेएनयू की गीता कुमारी ने कहा कि एक इंच पीछे नहीं हटेंगे की बात कहने वाली मोदी-शाह की सरकार बातचीत के लिए मजबूर हुई है. यह आंदोलन की जीत है.

कहा कि शाहीन बाग, जामिया और जेएनयू से शुरू हुई लड़ाई अब देश के गली-कूचों में फैल रही है. संघियों से देश को मुक्त कराने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई छिड़ गयी है. जेएनयू छात्र संघ के पूर्व कन्वेनर मो. कासिम ने कहा कि देश को सांप्रदायिक दंगों की आग में झोंकने की कोशिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >