मुजफ्फरपुर के अधेड़ की लाश कमला से मिली

सदर : गौसाघाट कमला नदी से मंगलवार को दोपहर एक अधेड़ साधु की लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के श्रीरामपुर निवासी स्व. प्रभु मंडल के 56 वर्षीय पुत्र विलास मंडल के रूप में की गयी. विलास मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. वह साधु के वेश में इधर-उधर घूमता रहता […]

सदर : गौसाघाट कमला नदी से मंगलवार को दोपहर एक अधेड़ साधु की लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के श्रीरामपुर निवासी स्व. प्रभु मंडल के 56 वर्षीय पुत्र विलास मंडल के रूप में की गयी. विलास मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. वह साधु के वेश में इधर-उधर घूमता रहता था. काफी दिनों से वह अपने घर से गायब था.

परिजन उसे खोज रहे थे. मंगलवार को खोजते हुए परिजन गौसाघाट पहुंचे. इसी क्रम में किसी ने पानी में लाश तैरते देखा. घरवालों ने उसकी पहचान की. इसकी सूचना सदर थाना को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लाश को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच ले गयी. देर शाम पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >