अगले दो-तीन महीने में डीएमसीएच परिसर में आई बैंक खुलने के आसार

कॉर्निया प्रत्यारोपण की अनुमति को रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जरूरत को ले दो सदस्यीय टीम ने लिया जायजा नेत्र बाधित लोगों के लिए वरदान साबित होगा आई बैंक दरभंगा : डीएमसीएच परिसर में अगले दो-तीन महीने में आई बैंक में कार्निया प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद […]

कॉर्निया प्रत्यारोपण की अनुमति को रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जरूरत को ले दो सदस्यीय टीम ने लिया जायजा

नेत्र बाधित लोगों के लिए वरदान साबित होगा आई बैंक
दरभंगा : डीएमसीएच परिसर में अगले दो-तीन महीने में आई बैंक में कार्निया प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद तेज हो गयी है. इसके तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने आई बैंक का जायजा लिया.
टीम में विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ तपेश्वर प्रसाद एवं एसपीओ (अंधापन) डॉ हरिशचन्द्र ओझा शामिल थे. दोनों अधिकारियों ने आई बैंक में फैकल्टी, उपकरण व संसाधन का जायजा लिया. आंख विभाग के अध्यक्ष डॉ अलका झा से पूछताछ की.
विदित हो कि बीएमएसआइसिल की ओर से आई बैंक में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण पहले ही मुहैया करा दिये गये हैं. इसके तहत स्टेप्लर माइक्रोस्कोप, हैवी बटन, माइनर सर्जरी, लैंप, कानियल बटन, आई स्ट्रूमेंट आदि मिले हैं. वहीं अन्य आवश्यक उपकरण के भी जल्द उपलब्ध कराने की तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >